Hanuman Chalisa
✕

मैं खिलजी का किरदार अलग तरह से निभाता... रणवीर को मिली प्रशंसा से नाखुश शाहिद!

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (11:43 IST)
पद्मावत में दीपिका पादुकोण के साथ जिस कलाकार के अभिनय की चर्चा है, तो वो हैं रणवीर सिंह, जिन्होंने फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। रणवीर के लुक और एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म देखने के बाद रानी पद्मिनी के साथ खिलजी भी याद रहता है। 
 
फिल्म में शाहिद कपूर भी हैं जिन्होंने रावल रतन सिंह का रोल अदा किया है। फिल्म देखने के बाद कई लोगों को महसूस हुआ है कि नायक पर खलनायक भारी पड़ा है। इस तरह की बातें कहीं ना कहीं शाहिद को परेशान कर रही हैं। तभी तो उन्होंने रणवीर पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वे खिलजी का किरदार अदा करते तो रणवीर से उनका अभिनय जुदा होता। 
 
गौरतलब है कि बहुत पहले रणवीर ने 'कॉफी विद करण' में कहा था कि यदि वे फिल्म 'कमीने' में होते तो शाहिद से बेहतर अभिनय करते। शायद इसी बात की नाराजगी शाहिद के मन में अभी तक थी और उन्होंने अब जाकर भड़ास निकाली। 
 
एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा कि यदि उन्हें खिलजी का रोल ऑफर होता वे जरूर करते। भला संजय लीला भंसाली की फिल्म में खिलजी जैसा कैरेक्टर कौन नहीं निभाना चाहेगा? लेकिन उनका अभिनय रणवीर से अलग होता। विज़न भंसाली का होता, लेकिन परफॉर्म मैं अपने अनुसार करता। 
 
क्या सेट पर रणवीर से उनकी बातचीत होती थी? पूछने पर शाहिद ने बताया कि मैं रतन सिंह के किरदार में था जो बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते थे, इसलिए मैं भी सेट पर खामोशी से बैठता था। शॉट्स के बीच संगीत सुनता रहता था। 
 
25 जनवरी को प्रदर्शित 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पहला सप्ताह पूरा किया है और दूसरे सप्ताह में भी फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख