sawan somwar

कैसी है 'पद्मावत' की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग?

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (11:33 IST)
तमाम विरोध के चलते 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हो ही गई है। मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और गोआ में फिल्म को रिलीज नहीं किया गया है, क्योंकि करणी सेना ने इन राज्यों में हंगामा मचा रखा है। परंतु माना जा रहा है कि शुक्रवार या शनिवार से फिल्म को यहां पर रिलीज किया जा सकता है।
 
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की जी खोलकर तारीफ की है और कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका कि विरोध किया जाए। दर्शक भी 'पद्मावत' को देखने के लिए उत्सुक हैं।
 
जिन जगहों पर फिल्म को प्रदर्शित किया गया है, वहां पर सिनेमाघर के आगे सुरक्षा के लिए पुलिस खड़ी हुई है। सुबह के शो में दर्शक नजर तो आए हैं, लेकिन वैसी भीड़ नहीं उमड़ी है। इसकी वजह साफ है कि दर्शक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, हालांकि कुछ सिनेमाघरों में 80 प्रतिशत तक दर्शक नजर आए हैं।
 
मल्टीप्लेक्स में एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई है। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में निश्चित रूप से इजाफा होगा। जहां तक पहले दिन के आंकड़े का सवाल है तो फिल्म लगभग 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। यह आंकड़ा विरोध को देखते हुए बेहतरीन माना जा सकता है।
 
ध्यान रखने योग्य बात यह है कि यह फिल्म 4 राज्यों में रिलीज नहीं हुई है, जहां से फिल्म कलेक्शन का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा आता है। 

Show comments

‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले- महाराज जी की कृपा को महसूस करना ही अपने आप में खास है [VIDEO]

विराट-अनुष्का से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक जिसके भक्त, उस 'हनुमान अंश' का विदेश में बजेगा डंका! होम्बले फिल्म्स करेगी ग्लोबल रिलीज

एक ही तरह की फिल्म नहीं बनाना चाहते विपुल अमृतलाल शाह, अक्षय कुमार संग 'समुक' में फिर ला रहे हैं कुछ नया, शुरू हुई शूटिंग

'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने हर दिन किया 18 घंटे काम, बोलीं- बच्चों के पास जाना था, इसलिए खुद चुनी लंबी शिफ्ट

क्या दूरियों के बाद भी एक-दूजे के हैं अनुपमा-अनुज? जन्माष्टमी के मौके पर सामने आया प्यार का सबसे पवित्र सच!

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख