Hanuman Chalisa
✕

पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (18:31 IST)
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी है। भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्मों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा कलेक्शन 'बाजीराव मस्तानी' ने किया है, लेकिन जल्दी ही पहले नंबर पर पद्मावत का नाम होगा। दूसरे वीकेंड तक ‍'पद्मावत' 'बाजीराव मस्तानी' से आगे निकल जाएगी। 
 
फिल्म ने पेड प्रिव्यू के जरिये पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन 19 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27 करोड़ रुपये, चौथे दिन 31 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 15 करोड़ रुपये, छठे दिन 14 करोड़ रुपये, सातवें दिन 12.50 करोड़ रुपये और आठवें दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया है। 
 
इस तरह से भारत में फिल्म ने आठ दिनों में 166.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 2018 में सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म 'पद्मावत' बन चुकी है। दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद है। जल्दी ही यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख