biodatamaker
✕

पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर शानदार पहला वीकेंड... विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (15:35 IST)
तमाम विरोध के बावजूद 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। फिल्म के प्रदर्शन से उन लोगों को मुंह तोड़ जवाब मिल गया जो फिल्म न देखने और प्रदर्शित करने की बात कर रहे थे। आम जनता ने उनकी बात अनसुनी कर दी और दर्शा दिया कि वे नहीं चाहते कि उन्हें कोई बताए कि क्या देखना और क्या नहीं। पद्मावत चार प्रदेशों में प्रदर्शित नहीं हो पाई, लेकिन जहां भी लगी वहां दर्शकों ने बिना डरे फिल्म का स्वागत किया। 
 
पद्मावत ने पेड प्रिव्यू से पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 25 जनवरी को फिल्म ने 19 करोड़ रुपये के कलेक्शन से जोरदार शुरुआत की। 26 जनवरी को छुट्टी का लाभ मिला और फिल्म के कलेक्शन 32 करोड़ रुपये तक पहुंच गए। 
 
27 जनवरी को शनिवार था। कलेक्शन नीचे जरूर आए, लेकिन पहले दिन के मुकाबले ज्यादा रहे। इस दिन फिल्म ने 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 28 जनवरी को रविवार था और फिल्म के कलेक्शन 31 करोड़ रुपये रहे। इस तरह से फिल्म ने अब तक 114 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 


 
विदेश में सुपरहिट 
फिल्म विदेश में भी भारी सफलता अर्जित कर रही है। ऑस्ट्रेलिया में अब तक 8.88 करोड़ रुपये, यूके में 7.59 करोड़ रुपये और न्यूजीलैंड में फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया में तो पद्मावत ने मात्र चार दिनों में सुल्तान, टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है। 
 
37 करोड़ का नुकसान
पद्मावत चार राज्यों में रिलीज नहीं हो पाई है। संभव है कि आगामी दो-तीन दिनों में से कुछ जगह रिलीज हो। फिल्म के इन राज्यों में रिलीज न होने के कारण लगभग 35 से 37 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख