Daily Horoscope
✕

ऑस्कर 2022 अवॉर्ड समारोह में दिखा यूक्रेन के प्रति समर्थन, रखा गया कुछ देर का मौन

Updated: सोमवार, 28 मार्च 2022 (12:44 IST)
94वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन इस साल अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएयर में किया गया। इस समारोह में कई फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में रूसी हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 30 सेकेंड का मौन रखा गया।

 
यूक्रेन में जन्मी मिला कुनिस ने अकादमी पुरस्कार समारोह की शुरुआत में यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक भावुक भाषण दिया। वहीं, पुरस्कार समारोह के बीच में अचानक स्क्रीन काली हो गई और उस दौरान स्क्रीन पर एक संदेश आया, जिसमें युद्धग्रस्त देश में मदद भेजने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की गई।
 
स्क्रीन पर लिखा था, हम यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कुछ क्षण के लिए मौन रखना चाहते हैं, जो वर्तमान में अपनी सीमाओं के भीतर आक्रमण का सामना कर रहा है। फिल्म, संघर्ष के समय में मानवता का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। 
 
वास्तविकता यह है कि यूक्रेन में लाखों परिवारों को भोजन, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छ पेयजल और आपातकालीन सेवाओं की आवश्यकता है। वहां संसाधन दुर्लभ हैं और हम सामूहिक रूप से एक वैश्विक समुदाय के रूप में और अधिक मदद कर सकते हैं। 
 
अंत में लिखा था, 'हम आपसे किसी भी तरह से यूक्रेन का समर्थन करने की अपील करते हैं। यूक्रेन का साथ दें।' वहीं इस समारोह में कुछ लोग यूक्रेन के झंडे के रंग के नीले तथा सुनहरे रिबन पहनकर पहुंचे।
 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख