Hanuman Chalisa
✕

फिल्म 'लावास्ते' का टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी लावारिस लाशों की खातिर एकजुट होने की कहानी

Updated: बुधवार, 10 मई 2023 (13:55 IST)
Lavaste Teaser Out : एडिव प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड अपनी अपकमिंग फिल्म 'लावास्ते' कोलेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में ओमकार कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस ‍फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। वहीं अब फिल्म का टीजर भी आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है। 

 
फिल्म 'लावास्ते' के जरिए निर्देशक सुदीश कनौजिया, निर्माता आदित्य वर्मा, सह निर्माता रोहनदीप सिंह लावारिस लाशों की अनकही त्रासदी को दिखाते हुए एक अनूठी कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। लावास्ते एक बी.टेक स्नातक सत्यांश की यात्रा का अनुसरण करता है, जिसका काम शवों को उठाना है। 
 
हालांकि, कहानी उनकी या उनके परिवार की नहीं है, बल्कि उन लावारिस लाशों की है जिनके वारिस हैं। फिल्म का उद्देश्य लावारिस लाशों की खातिर लोगों को एकजुट करना है, हमारे समाज में मौजूद अमानवीयता और त्रासदी पर प्रकाश डालना है। 
 
प्यार का पंचनामा 2 फ़ेम ओमकार कपूर, मनोज जोशी, बृजेंद्र काला, उर्वशी एस शर्मा, शुभांगी लटकर और आदित्य वर्मा अभिनीत लावास्ते 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सोनू निगम, कैलाश खेर, और स्वानंद किरकिरे जैसे बड़े गायकों ने गाने गाए हैं। 
 
फिल्म में कई कलाकार इंदौर के हैं और फिल्म के सिनेमैटोग्राफ़र इंदौर के ही कुलदीप दामोर हैं। फिल्म रिलीज़ के ऑफिशियल मल्टीप्लेक्स पार्टनर PVR, INOX और CINEPOLICE है। 26 मई को फिल्म पैन इंडिया सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख