biodatamaker

कैसी है अक्टूबर की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (16:51 IST)
रिलीज के पहले वरुण धवन की फिल्मों का जो क्रेज बनता है वो 'अक्टूबर' के रिलीज के पहले नहीं बन पाया। सभी जानते हैं कि यह फिल्म वरुण की अब तक की गई मसाला फिल्मों से अलग है। यह एक संजीदा फिल्म है और इसका दर्शक वर्ग अलग है, लिहाजा इस फिल्म की ओपनिंग वैसी नहीं होगी जैसी वरुण की फिल्मों की हुआ करती है। 

ALSO READ: अक्टूबर : फिल्म समीक्षा
 
13 अप्रैल को 'अक्टूबर' रिलीज हुई और फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से भी कम रही। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या कम रही। आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स की बात की जाए तो बंगलुरु में 9, जयपुर में 41, पुणे में 51, मुंबई (मलाड) में 113 , मुंबई (घाटकोपर) में 21, मुंबई (नरीमन पाइंट) में 14, कोलकाता में 28 और इन्दौर में 54 दर्शक पहले शो में मौजूद थे।
 
पहले दिन का आंकड़ा इस बात पर निर्भर है कि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या कैसी रहती है। वैसे बहुत ज्यादा उम्मीद करना बेकार है। 
 

 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह फिल्म चुनिंदा दर्शकों के लिए है जो इस तरह की मूवी पसंद करते हैं। मेट्रो सिटी के खास मल्टीप्लेक्सेस में ही फिल्म को दर्शक मिलेंगे। सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में फिल्म को पसंद किया जाना बेहद मुश्किल है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख