Hanuman Chalisa
✕

प्रनूतन की डेब्यू फिल्म नोटबुक के लिए खासा उत्साहित है बुआ काजोल

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (16:00 IST)
सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म नोटबुक में जहीर इकबाल के साथ प्रनूतन अपने सपने की उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रनूतन दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी हैं। प्रनूतन का बॉलीवुड कनेक्शन सिर्फ यही खत्म नहीं होता, प्रनूतन रिश्‍ते में काजोल की भतीजी लगती हैं। दरहसल काजोल की मम्‍मी तनुजा और नूतन बहनें हैं और इस रिश्‍ते से मोहनीश बहल और काजोल मौसेरे भाई-बहन हैं।


प्रनूतन की डेब्यू फिल्म अपनी रिलीज से महज चंद दिनों की दूरी पर है, ऐसे में तनूजा और काजोल अपने खानदान से एक ओर प्रतिभाशाली कलाकार के बॉलीवुड लांच के लिए बेहद उत्साहित हैं। तनूजा और काजोल ने बाहें फैलाकर अपनी अगली पीढ़ी का स्वागत किया है और उन्हें प्रनूतन पर पूरा भरोसा है की वो परिवार की इस कला को और आगे लेकर जाने में सक्षम रहेंगी।
 
प्रनूतन भी अपने डेब्यू ले कर आश्वस्त है और पहले भी कह चुकी है की विरासत को पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील रहेगी। फिल्म के ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रनूतन और जहीर इकबाल की इनोसेंट केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है परिणामस्वरूप हर कोई फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।
कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित नोटबुक दर्शकों को एक रोमांटिक सफर पर ले जाएगी। नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फिल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने को मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित फिल्म नोटबुक 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख