गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nora fatehi to perform in fifa world cup event
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (12:38 IST)

फीफा वर्ल्ड कप में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में करेंगी परफॉर्म

फीफा वर्ल्ड कप में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में करेंगी परफॉर्म | nora fatehi to perform in fifa world cup event
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी डांसिंग स्किल्स से दुनियाभर में एक अलग पहचान बना चुकी है। अब नोरा फतेही फीफा विश्वकप में परफॉर्म करने वाली हैं। वह दिसंबर में फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी। 

 
जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप में परफार्म करने जा रही हैं। नोरा, विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं।
 
नोरा फतेही फीफा के संगीत वीडियो में शामिल होने वाली अगली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आएंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक है।
 
नोरा फतेही फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। बताया जा रहा है कि नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
आयुष शर्मा ने अपनी अनटाइटल फिल्म का टीजर किया शेयर, दमदार अंदाज में नजर आए एक्टर