dharma sangrah
✕

रितिक रोशन की 'सुपर 30' बनने के पूर्व ही विवाद में

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (13:48 IST)
विकास बहल की अगली फिल्म 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार पर बनाने वाले हैं, जिसमें आनंद कुमार का रोल स्टार रितिक रोशन निभाएंगे। इस बायोपिक का नाम भी 'सुपर 30' ही होगा। फिल्म के लिए रितिक रोशन और विकास बहल, आनंद कुमार से मुलाकात भी कर चुके हैं और रितिक ने उन्हें लेकर काफी रिसर्च की है। अब फिल्म बनने की तैयारी में है, लेकिन फिल्म में 'सुपर-30' के को-फाउंडर अभयानंद के बारे में कोई उल्लेख नहीं है। 
 
सूत्र ने बताया कि फिल्म में अभयानंद का कोई जिक्र नहीं है। आनंद सुपर 30 के लिए सिर्फ खुद को फाउंडर बताना चाहते थे। फिल्म साइन करने के पहले भी रितिक के साथ मीटिंग की जानी थी, जिसमें अभयानंद के योगदान पर कोई चर्चा नहीं हुई। 
 
इस बारे में अभयानंद का कहना है कि यह काम काल्पनिक है। निर्माताओं ने इसे आनंद की बायोग्राफी का नाम दे दिया। आनंद ने उन्हें मेरे बारे में बताया नहीं, इसलिए उन्हें लगता है कि मैं इसमें शामिल ही नहीं हूं। अभयानंद इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उनका कहना है कि अगर आनंद इस बारे में झूठ बोलकर आगे बढ़ना चाहते हैं तो ठीक है। उनकी फिल्म बिहार में नहीं चलेगी क्योंकि वह राज्य के लोगों को धोखा दे रहे हैं, जो सच्चाई जानते हैं। 
 
अभयानंद इस बात से इतने नाराज़ है कि वे लीगल एक्शन लेने का भी सोच रहे हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ भी नज़र आ सकती हैं। फिल्म 'सुपर 30', नवंबर 23, 2018 को रिलीज़ हो सकती है। 

Show comments

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन के टॉप 10 डांस गानों की लिस्ट, हर स्टेप बना था सोशल मीडिया सेंसेशन

शाहरुख खान ने 26/11, पहलगाम हमले और दिल्ली धमाकों के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

दिवाली खत्म, लेकिन 'रामायण' का जलवा बरकरार! तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख