Hanuman Chalisa
✕

इसलिए लगातार 24 घंटे काम कर रहे हैं 'गली बॉय' रणवीर सिंह

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (13:46 IST)
बी-टाउन में स्टार्स की सफलता तो सभी को दिख जाती है, लेकिन इसके पीछे की मेहनत दर्शक शायद ही समझ पाएं। रणवीर सिंह जैसे स्टार भी अपनी फिल्मों और बाकी चीज़ों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हाल ही में पता चला है कि रणवीर सिंह अपनी शूट्स के चलते एक दिन यानी पूरे 24 घंटे लगातार काम करने वाले हैं। 
 
रणवीर सिंह बी-टाउन में सबसे ज़्यादा एनर्जी और मस्ती वाले स्टार माने जाते हैं। वे अपने कमिटमेंट्स और अपने काम के भी  पक्के हैं। ऐसे में चाहे उन्हें 24 घंटे लगातार ही काम क्यों ना करना पड़े। सूत्र ने बताया कि रणवीर पहले 12 घंटे ज़ोया अख्तर  की फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके बाद वे 12 घंटे एक कमर्शियल के लिए शूट करेंगे। यही नहीं इसके पहले वाले दिन भी उन्हें 14 घंटे काम करना है। उन्हें दो दिन मुश्किल से ही आराम करने को मिलेगा। 
 
रणवीर, ज़ोया की फिल्म गली बॉय में आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं, जिसमें वे स्ट्रीट रैपर की भुमिका निभाएंगे। इसकी कई तस्वीरें और कास्ट चर्चा में है। रणवीर वैसे आजकल अपनी फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज़ को लेकर चिंता में हैं। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ होगी। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख