sundarkand
✕

निक्की तंबोली ने बताया अपनी शादी का प्लान, बोलीं- कोई अच्छा लड़का मिल गया तो...

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (11:32 IST)
'बिग बॉस 14' से निक्की तंबोली को जबरदस्त लोकप्रियता मिली हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से ही निक्की के पास कई प्रोजेक्ट आ गए हैं। वह जल्द ही एक और रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आने वाली हैं। निक्की हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस आई हैं।

 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक्की तंबोली ने रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि वह कोई टाइमपास रिलेशनशिप नहीं चाहती हैं। अगर उन्हें कोई अच्छा लड़का मिल गया तो वह अभी शादी कर लेंगी।
 
निक्की ने कहा, वह कैजुअल रिलेशनशिप के लिए बहुत बिजी हैं। मुझे किसी की जिंदगी खराब नहीं करनी है। मैं बहुत ओपन हूं कि मेरे पास समय नहीं है। मुझे टाइमपास रिलेशनशिप नहीं चाहिए। मुझे अपने आपके लिए टाइम नहीं है तो मैं किसी और को अपना झूठा टाइम क्यों दूं।
 
उन्होंने कहा, अगर मुझे अच्छा लड़का आज भी मिल जाता है, मैं शादी भी कर लूं। मुझे ऐसा टाइमपास के लिए टाइम नहीं है। मेरे लिए करियर महत्वपूर्ण है। निक्की ने बताया कि वह इस समय काम पर फोकस कर रही हैं। अगर उन्हें कोई शादी के लिए प्रपोज करता है और उन्हें वह इंसान पसंद आता है तो वह उससे कभी भी शादी कर लेंगी।
 
बता दें कि निक्‍की तंबोली साउथ इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। निक्की ने कई तमिल और तेलुगू फिल्‍मों में काम किया है। वह तमिल फिल्‍म 'कंचना 3' के लिए चर्चा में रही हैं। वह कई आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं।
 
बिग बॉस 14 के दौरान निक्की और जान कुमार सानू की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। लेकिन बाद में निक्की ने जान को लेकर साफ कर दिया थश कि वह दोनों अच्छे दोस्त हैं और वह कभी जान को डेट नहीं करेंगी।
 

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख