dharma sangrah
✕

ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा का दर्शकों को मिला फायदा, नेटफ्लिक्स ने घटाई दरें

Updated: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (14:54 IST)
कोरोना महामारी के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लॉकडाउन के दौरान कई फिल्ममेकर ने ओटीटी का रुख किया था और कई बड़ी फिल्में भी ऑनलाइन रिलीज हुई थी।

 
इसी के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्मस के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए लुभावने ऑफर्स लेकर आ रही हैं। वहीं अब नेटफ्लिक्स ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उसने मासिक सदस्यता शुल्क दरों में 60 फीसदी तक की कटौती की है। 
 
नेटफ्लिक्स की यह नई दरें 14 दिसंबर से प्रभावी होगी। इनके तहत अब नेटफ्लिक्स मोबाइल पर 149 रुपए प्रतिमाह की दर पर मिलेगा, पहले की दर 199 रुपए प्रतिमाह थी। बेसिक प्लान अब 499 रुपए मासिक की जगह 199 रुपए पर मिलेगा।
 
नेटफ्लिक्स की उपाध्यक्ष कंटेंट (इंडिया) मोनिका शेरगिल ने कहा, हम अपने उपभोक्ताओं के लिए अपने सभी प्लान की दरें घटा रहे हैं। यह हमारी स्थानीय और वैश्विक सभी प्रकार की सेवाओं पर लागू होगा। सर्वाधिक 60 फीसदी कटौती बेसिक प्लान में की गई है क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे दर्शक, चाहे वह बड़े स्क्रीन पर हो या किसी भी उपकरण पर, नेटफ्लिक्स देखें।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख