Daily Horoscope
✕

नीना गुप्ता 59 वर्ष की उम्र में हैं प्रेग्नेंट, बधाई हो!

Updated: गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (12:06 IST)
फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता कितनी शानदार एक्ट्रेस हैं ये उनके काम को देखते ही पता चलता है। वे 59 वर्ष की हैं और अभी भी बड़े या छोटे परदे पर दिख जाती हैं। अब वे मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंट हैं। रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में। 
 
19 अक्टोबर को नीना की 'बधाई हो' नामक फिल्म रिलीज हो रही है। इसमें वे ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं जिसके जवान बेटे हैं और वह फिर प्रेग्नेंट हो गई है। इससे उसे अपने ही बेटों और समाज के लोगों के गुस्से और मजाक का कारण बनना पड़ता है। 
 
नीना ने यह फिल्म स्क्रिप्ट बिना सुने ही साइन कर ली थी। जैसे ही उन्होंने फिल्म का विषय सुना, फौरन हामी भर दी। वे कहती हैं कि फिल्म का सब्जेक्ट ही इतना बढ़िया था कि उन्होंने स्क्रिप्ट सुनने की जरूरत ही महसूस नहीं की। 


 
नीना के अनुसार उन जैसी अभिनेत्रियों को इस उम्र में करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं रहता। इसलिए जब उनके पास इतना दमदार और मजेदार रोल आया तो उन्होंने फौरन लपक लिया। 
 
फिल्म में आयुष्मान खुराना ने नीना के बेटे की भूमिका निभाई है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख