Hanuman Chalisa
✕

ड्रग्स केस : एनसीबी की पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण का हुआ ऐसा हाल!

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (15:28 IST)
ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 26 सितंबर को दीपिका पादुकोण से तकरीबन 5.30 घंटे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एनसीबी ने दीपिका पादुकोण से कई सवाल किए। सवाल-जवाब के दौरान दीपिका एक बार नहीं, बल्कि तीन बार रो पड़ी थीं।

 
खबरों के अनुसार इस पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण अंदर तक हिल गई हैं। हालांकि एनसीबी के समक्ष पेश होने से पहले दीपिका हर तरह के सवालों के लिए अपनी लीगल टीम द्दारा एकदम तैयार होकर गई थी। लेकिन फिर भी इस पूछताछ ने दीपिका को अंदर तक झकझोर दिया है। 
 
बताया जा रहा है कि एनसीबी की पूछताछ में अन्य एक्ट्रेसेस श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह ने काफी अच्छे से हैंडल किया। लेकिन दीपिका इस पूछताछ से काफ़ी घबरा गई और इसलिए कई बार उनके जवाब भी अनिश्चित हो गए। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की पूछताछ में दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट करने की बात स्वीकार की। हालांकि, उन्होंने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया। दीपिका ने एनसीबी को बताया कि उनका पूरा ग्रुप डूप लेता है, जो कि सिगरेट है। इसमें कई नशीली चीजें होती हैं।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी के हाथ तीन साल पुरानी वॉट्सएप ग्रुप चैट लगी थी। 28 अक्टूबर 2017 को हुई इस चैट में दीपिका, उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश और सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत हुई थी।
 
चैट में दीपिका ने 'हैश' और 'वीड' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए करिश्मा से पूछा था कि 'माल है क्या?' इसके बाद दीपिका और करिश्मा को समन भेजा गया था। करिश्मा ने एनसीबी को बताया था कि इस वॉट्सएप ग्रुप की एडमिन खुद दीपिका थीं।
 

Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख