ramcharitmanas

गदर 2 को लेकर नाना पाटेकर ने की भविष्यवाणी

Updated: मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (12:48 IST)
Nana Patekar about Gadar 2 : गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और फिल्म का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कहते हैं कि गदर 2 के डर से फिल्म एनिमल वालों ने अपनी रिलीज डेट आगे खिसका दी है। अब 11 अगस्त को सनी देओल की गदर 2 का मुकाबला अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 से होगा। 
 
हाल ही में एक्टर नाना पाटेकर ने फिल्म गदर 2 के लिए वाइस ओवर किया। यदि आपने गदर वन देखी होगी तो फिल्म की शुरुआत में जो वाइस ओवर था वो दिवंगत अभिनेता ओम पुरी ने किया था। यह वाइस ओवर इतना इम्पॉर्टेंट है कि इस बार यह नाना पाटेकर से करवाया गया।
 
नाना पाटेकर जब अपनी आवाज रिकॉर्ड कराने पहुंचे तो गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक बड़ा ही रोचक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब गदर 1 रिलीज हुई थी तब नाना ने कहा था कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी और वैसा ही हुआ। फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। 

 
गदर 2 के वाइस ओवर के लिए जब नाना आए तो उन्होंने झूम-झूम, मैं निकला गड्डी लेकर और फिल्म की ओपनिंग देखी। सनी देओल की तारीफ की और कहा कि कहानी फिर रिपीट होगी। इस बार भी लोगों का प्यार खूब मिलेगा। 
 
यानी कि नाना ने फिर भविष्यवाणी कर दी है कि गदर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया पन्ना लिखने वाली है। 
 
अनिल के अनुसार वे नाना के साथ बरसों से काम करने की इच्छा पाले हुए हैं। गदर 2 से उनकी ख्वाहिश पूरी हुई है। जल्दी ही नाना को लेकर वे फिल्म भी बनाएंगे। 

Show comments

खुशी कपूर का नया रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट, बांद्रा वेस्ट में खरीदा 1 RK फ्लैट, जानिए कितने लाख में हुई डील

काजोल का किलर अवतार: वन-शोल्डर टॉप और कातिलाना अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

फैमिली ड्रामा छोड़ अब भक्ति के रंग में रंगे करण जौहर, 'राधा कृष्ण' की अमर कहानी पर बनाएंगे भव्य पौराणिक फिल्म!

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, पूरी हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग

'द रेवोल्यूशनरीज' का नया गाना 'माहिया' रिलीज, रोहित सराफ-प्रतिभा रांटा की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख