ganesh chaturthi
✕

कैसा रहा मुबारकां और इंदु सरकार का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन?

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (15:32 IST)
बॉक्स ऑफिस पर मुबारकां पहले दिन मात्र 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। अर्जुन कपूर की 2013 में प्रदर्शित 'औरंगजेब' के बाद उनकी किसी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन इतना कम है। अर्जुन की पिछली दो फिल्मों 'की एंड का' ने 7.40 करोड़ रुपये और हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
मुबारकां की शुरुआत सुबह के शो में काफी खराब थी, लेकिन माना गया कि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।‍ फिल्म उद्योग के लोग मान कर बैठे थे नौ करोड़ रुपये के आसपास फिल्म का कलेक्शन होगा। इतना कम कलेक्शन देख बॉलीवुड को झटका लगा है। फिल्म को अब दौड़ में कायम रहना है तो शनिवार और रविवार को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 

ALSO READ: मुबारकां : फिल्म समीक्षा
अर्जुन कपूर, अनिल कपूर जैसे सितारे और अनीस बज्मी जैसा स्टार निर्देशक होने के बावजूद फिल्म का पहले दिन भीड़ नहीं जुटा पाना चिंता का विषय है। फिल्म समीक्षकों ने इसे ठीक-ठाक रेटिंग दी है और दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित है। 
 
फिल्म की लागत 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है जिसमें से 30 करोड़ रुपये विभिन्न राइट्स के जरिये मिल चुके हैं। लगभग 80 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर फिल्म सुरक्षित हो पाएगी। 

ALSO READ: इंदु सरकार : फिल्म समीक्षा
मुबारकां के साथ प्रदर्शित हुईं इंदु सरकार और रागदेश के हालात और बुरे हैं। इंदु सरकार का कलेक्शन एक करोड़ रुपये के आसपास और राग देश के इससे भी कम है। 
 
'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा' का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्‍छा है। सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह फिल्म आठ दिनों में 11.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख