Daily Horoscope
✕

धोनी ने की बॉबी देओल से वो वाला वीडियो डिलीट करने की रिक्वेस्ट, एक्टर ने दिया यह जवाब

बॉबी देओल और धोनी के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2024 (17:29 IST)
Dhoni Secret Video: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' में अबरार का किरदार निभाने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉबी के करियर को फिर से पटरी पर ला दिया है। इसी बीच बॉबी देओल और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बीच की एक चर्चा सोशल मीडिया पर छा गई है। 
 
दरअसल, धोनी ने बॉबी देओल से 'वो वाला वीडियो' डिलीट करने की रिक्वेस्ट की है, जिसका स्क्रीनशॉट एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बॉबी देओल ने एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें वॉट्सएप नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट है। 
 
स्क्रीनशॉट में धोनी भाई नाम के कॉन्टैक्ट से आया मैसेज दिख रहा है, जिसमें लिखा है, 'बॉबी वो वाली वीडियो डिलीट कर देना यार... वो बहुत शर्मिंदा करने वाला है।'
 
इसे शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा है, 'ठीक है माही भाई कर दुंगा डिलीट।' इसके बाद से फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर बॉबी के पास ऐसा कौन सा वीडियो है जिसे डिलीट कराने के लिए धोनी को रिक्वेस्ट तक करना पड़ रही है। 
 
कई लोगों का कहना है कि बॉबी देओल और धोनी किसी कमर्शियल एड में साथ नजर आने वाले हैं। इसे लेकर वे दोनों माहौल बना रहे हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख