Hanuman Chalisa
✕

मौनी रॉय हुईं ट्रोलिंग का शिकार, बताया- प्लास्टिक की गुड़िया

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (15:49 IST)
छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मौनी अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी हैं, उन्हें एक के बाद एक कई प्रोजेक्टस के ऑफर आ रहे हैं। इन दिनों मौनी अपनी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली हैं। 
 
मौनी रॉय अपनी स्टाइलिश लुक और बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। मौनी का यह लुक अपनी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' के प्रमोशन के दौरान का है। इन तस्वीरों में उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। 
 
लेकिन मौनी अपनी इन तस्वीरों को लकर ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके चेहरे को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स उन्हें प्लास्टिक ब्यूटी कहकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, मौनी राय ने प्लास्टिक सर्जरी कराई हैं। 
 
एक यूजर्स ने लिखा-प्लास्टिक भूत। तो दूसरे ने कहा कि प्लास्टिक गुड़िया। एक यूजर्स ने फेक लिप्स फेक नोज तक कह डाला। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मौनी रॉय सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों पहले भी कई बार वह ट्रोलिंग का शिकार हो चुकीं हैं।

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख