dharma sangrah
✕

हिन्दी और पाकिस्तानी चहेते एक्टर अली ज़फर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप का आरोप

Updated: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (16:14 IST)
कैंपेन #MeeToo अब तक खत्म नहीं हुआ है। दुनियाब हर की हीरोइंस और महिलाएं अपने जीवन में हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में खुलकर आवाज़ उठा रही हैं। इसी बीच एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भी अपनी आवाज़ उठाई और सोशल साइट पर खुलकर इस बारे में बताया। चौकाने वाली बात तो यह है कि इस एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी और बॉलीवुड एक्टर-सिंगर अली ज़फर पर आरोप लगाया। 
 
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीशा शफी ने अली जफर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए बताया कि अली ज़फर ने उनके साथ एक बार नहीं कई बार सेक्शुअल हैरेसमेंट किया है। वो भी तब जब वे दो बच्चों की मां बन चुकी थीं। 
 
मीशा ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि अली जफर ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया है। वे उस वक़्त इंडस्ट्री में नई भी नहीं थीं। साथ ही वे तब तक दो बच्चों की मां भी बन चुकी थीं। इन सबसे बावजुद उनके साथ यह सब कुछ हुआ। कोई मह इला इस चीज़ से बची नहीं है। हमारे समाज में हम खुलकर बात करने में घबराते हैं। हमें इकट्ठा होकर अपनी आवाज़ उठानी चाहिए। 
 
मीशा ने आगे यह भी बताया कि वो समय उनके और उनके परिवार एक लिए बहुत मुश्किल था। अली को वे लंबे समय से जानती हैं और उनके इस व्यवहार से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। वे जानती हैं कि वे अकेली नहीं हैं। मीशा ने आखिर में कहा कि मैं चुप रहने का यह रिवाज़ आज तोड़ रही हूं और यह उम्मीद करती हूं कि बाकि लड़कियां भी इस चीज़ से इंस्पिरेशन ले। 
 
पाकिस्तानी इंडस्ट्री के लिए यह एक बहुत बड़ा शॉक है। अली ज़फर सिर्फ पाकिस्तान के ही नहीं बॉलीवुड के भी चहेते अभिनेता हैं। ऐसे में उनके बारे में ऐसे आरोप का खुलासा होना आश्चर्य की बात है। मीशा शफी पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस हैं और वे बॉलीवुड में 'भाग मिल्खा भाग' और कुछ फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। मीशा ने इसके अलावा बॉलीवुड में 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' फिल्म से शुरुआत की थी। 

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख