Govardhan puja
✕

‘माइंड द मल्होत्राज’ में क्या है देखने लायक?

Updated: सोमवार, 17 जून 2019 (16:19 IST)
एमेजॉन प्राइम पर हाल ही में कॉमेडी वेब सीरीज ‘माइंड द मल्होत्राज’ लॉन्च हुई है। इस वेब सीरीज में मेट्रो में रहने वाले कपल के पारिवारिक जीवन में आने वाले उतार-चढाव को मजेदार तरीके से दिखाया गया है। साहिल सांगला और अजय भुयान द्वारा निर्देशित और दिया मिर्जा द्वारा निर्मित इस सीरीज से मिनी माथुर डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं। इसमें उनके साथ साइरस साहूकार नजर आएंगे।
 
यह वेब सीरीज इजराइली कॉमेडी शो ‘ला फैमिग्लिया’ पर आधारित है। ‘माइंड द मल्होत्राज’ में मिनी, शैफाली मल्होत्रा के किरदार में नजर आएंगी और साइरस उनके पति ऋषभ मल्होत्रा के। सीरीज में अनंदिता पागनिस, निक्की शर्मा और जैसन डीसूजा उनके बच्चों के रोल में नजर आएंगे। सीरीज में सुष्मिता मुखर्जी और डेन्जेल स्मिथ भी अहम रोल में हैं।
 
कहानी: शैफाली और ऋषभ के मन में यह डर बैठ जाता है कि कहीं दूसरों की तरह उनके रिश्ते में खटास ना आ जाए और दोनों को तलाक ना लेना पड़े। इससे बचने के लिए वे थेरेपी सेशंस का सहारा लेते हैं। इन सेशंस के दौरान वह एक-एक करके अपने परिवार और लाइफ के विभिन्न परतों को खोलते हैं और धीर-धीरे कहानी आगे बढ़ती है।

सीरीज का हर एपिसोड एक थैरेपी सेशन है, जिसमें ऋषभ और शैफाली थेरेपिस्ट से अपनी प्रोब्लम्स शेयर करते हैं। हरेक प्रोब्लम के साथ सीरीज फ्लैशबैक में जाती है और प्रोब्लम को जस्टीफाई करते हुए दिखाने से ह्यूमर पैदा होता है और ऐसा हर एपिसोड में होता है। इसलिए एपिसोड्स कभी-कभी रिपीटीटिव लगने लगते हैं और सीरीज दर्शकों में लगातार उत्सुकता बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पाती। हालांकि, कुछ डायलॉग्स और सिचुएशंस ऐसे जरूर हैं, जो आपको हंसाएंगे।

मिनी माथुर और साइरस साहूकार के लाजवाब अभिनय के लिए आप इस हल्के-फुल्के सिटकॉम को देख सकते हैं, लेकिन इसमें binge watch वाली बात नहीं है। रोजाना एक एपिसोड देखें और एन्जॉय करें।

ट्रेलर देखें-

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख