suvichar
✕

माइकल जैक्सन पर लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप, 'पॉप किंग' की मौत के सालों बाद मामले की होगी सुनवाई

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2023 (14:53 IST)
Michael Jackson sexual harassment case: अपने डांस और स्टाइल से दुनियाभर में मशहूर 'पॉप किंग' माइकल जैक्सन भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। माइकल जैक्सन का जून 2009 को अचानक निधन हो गया था। माइकल जैक्सन जितना अपने गानों और डांसिंग स्टाइल के लिए फेमस थे उतना ही विवादों के लिए भी जाने जाते थे। 
 
अब माइकल जैक्सन की मौत के सालों बाद उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर कोर्ट में बहस छिड़ गई है। माइकल जैक्सन को साल 2000 के दशक की शुरुआत में यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करना पड़ा था। उन पर उनकी टीम के ही पुरुषों और महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप था। साल 2009 में सिंगर की मौत के बाद यौन उत्पीड़न से संबंधित उनकी फाइलें बंद कर दी गई थीं।
 
लेकिन अब एक बार फिर माइकल जैक्सन के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा। बिलबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, माइकल जैक्सन ने उस समय उनका यौन शोषण किया था जब वे बच्‍चे थे। कैलिफोर्निया की एक अपील अदालत ने शुक्रवार 18 अगस्त को फैसला सुनाया कि वे दिवंगत सिंगर के स्वामित्व वाली कंपनियों के खिलाफ मुकदमे को आगे बढ़ा सकते हैं।
 
कैलिफोर्निया कोर्ट ऑफ अपील ने दिवंगत 'किंग ऑफ पॉप' की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ दो मुकदमों को पुनर्जीवित किया, जिसमें दो लोगों जेम्स सेफचुक और वेड रॉबसन की तरफ से आरोप लगाए गए थे। इससे पहले सेफचुक और रॉबसन ने माइकल की कंपनी एमजेजे प्रोडक्शंस पर मुकदमा दायर किया था, लेकिन उनके मुकदमे को लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज ने खारिज कर दिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख