Hanuman Chalisa
✕

मां के साथ पापा का बर्थडे मनाने दुबई पहुंची मसाबा गुप्ता

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (18:05 IST)
मसाबा गुप्ता वैसे तो जाना-पहचाना नाम है लेकिन वे तब से ज़्यादा चर्चा में हैं जब से ट्रोलर्स ने उन्हें नाजायज़ वेस्ट इंडिज़ कहा है। मसाबा गुप्ता एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियान रिचर्ड्स की बेटी हैं। हालांकि इस कपल ने शादी नहीं की लेकिन दोनों ही अपनी बच्ची के लिए साथ आते हैं। 
 
हाल ही में परिवार ने मिलकर विवियान का जन्मदिन सेलीब्रेट किया और मसाबा ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी अपलोड की। दरअसल 7 मार्च को नीना गुप्ता के एक्स-बॉयफ्रेंड विवियान रिचर्ड्स का 66वां बर्थडे था। इस मौके को सेलीब्रेट करने के लिए नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा ने दुबई पहुंचकर उन्हें सरप्राइज़ दिया। 
 
इस तरह से उनका एक रियुनियन हो गया। मसाबा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें मसाबा, मां नीना, पापा विवियान थे। तस्वीर में एक और महिला है जो विवियान की वाइफ लग रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मसाबा ने लिखा थोड़ा आश्चर्यजनक है कि जिंदगी कितनी छोटी हो सकती है.. इसलिए मैंने अपने सभी जरूरी काम छोड़ते हुए डैड को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देने और ऐसे में हमारा फैमिली रियुनियन भी हुआ.. हालांकि अपने पति को मिस कर रही हूं.. हैप्पी बर्थडे डैड, मैं इसे सच में भावुक बनाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन आप 66 के हो गये हैं और आपको व्हाट्सऐप चलाना नहीं आता और आप ऐसा सोचते हैं कि स्मार्टफोन डेविल का अवतार है। 
 
मासाबा का यह मैसेज सभी को बहुत अच्छा लगा। वे अपने पिता से दूर रही लेकिन उनके लिए मसाबा के मन में काफी अहमियत है। तभी वे अपने काम छोड़कर पिता से मिलने पहुंचीं। नीना और विवियान ने भी अलग होने के बावजुद अपनी बेटी की परवरीश में कमी नहीं आने दी। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख