dharma sangrah
✕

साजिद खान पर फिर लगा गंभीर आरोप, मराठी एक्ट्रेस बोलीं- ऑफिस बुलाया और फिर...

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (16:45 IST)
बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आ रहे हैं। साजिद पर साल 2018 में मीटू कैंपेन के दौरान कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। ऐसे में साजिद को इस शो में देखकर कई एक्ट्रेसेस अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। 

 
'बिग बॉस' के घर में आने के बाद भी साजिद की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बीते दिनों एक मॉडल-एक्ट्रेस ने भी साजिद पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब एक मराठी एक्ट्रेस जयश्री ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
 
एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करके अपनी आपबीती बताई है। अभिनेत्री का आरोप है कि जब वह काम के सिलसिले में साजिद खान से मिलने गईं, तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, मैं मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से काम कर रही हूं। आठ साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे पार्टी में साजिद खान ने मिलाया था, जिसके बाद मैं काफी खुश हो गई थी। 
 
उन्होंने मुझसे कहा कि कल आप ऑफिस आ जाओ, मैं एक फिल्म कर रहा हूं तो शायद आपके लिए कुछ निकले। मैं गई। वो ऑफिस में अकेले थे। मुझे यहां वहां टच करने लगा। गंदे-गंदे कमेंट्स पास करने लगा। मुझे कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो, पर मैं तुझे क्यों काम दूं? मैंने कहा कि आप क्या चाहते हो सर, मैं अच्छी एक्टिंग करती हूं। 
 
एक्ट्रेेस ने बताया कि उसने बोला एक्टिंग से काम नहीं चलता है। मैं जो बोलूंगा, जो कहूंगा वो तुझे करना पड़ेगा। ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं वहां से निकल गई।
 
बता दें कि साजिद खान पर 10 से ज्यादा एक्ट्रेसेस यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। इन आरोपों की वजह से साजिद पर बॉलीवुड में एक साल का बैन भी लगा था। जिसके बाद वह लंबे समय बाद अब बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख