Daily Horoscope
✕

मराठी एक्टर रवींद्र महाजनी का निधन, फ्लैट से बरामद हुई लाश

Updated: शनिवार, 15 जुलाई 2023 (10:48 IST)
Ravindra Mahajani passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मराठी अभिनेता और निर्देशन रवींद्र महाजनी का निधन हो गया है। उन्हें मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। एक्टर ने 77 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। रवींद्र महाजनी पुणे के अंबी गांव में अपने फ्लैट में मृत पाए गए।
 
खबरों के अनुसार वह पुणे के तालेगांव दाभाड़े के अपार्टमेंट में किराए से अकेले रहते थे। जब उनके फ्लैट से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सुचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और रवींद्र की डेड बॉडी कमरे से बरामद की। 
 
पुलिस ने कहा कि अपार्टमेंट के मालिक ने डेड बॉडी की पहचान एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी के रूप में की है। पुलिस को शक है कि एक्टर का निधन दो से तीन दिन पहले हो गया था। जब बदबू आई, तब जानकारी हो सकी। पुलिस ने अभिनेता के परिवार को सूचित किया और उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 
 
रवींद्र महाजनी को मुंबईचा फौजदार और कलात नकलत जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल हुई थी। उन्होंने साल 2019 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। रवींद्र महाजनी के बेटे गश्मीर महाजनी भी एक्टर हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख