Hanuman Chalisa
✕

मानुषी छिल्लर को लांच करना चाहते हैं सलमान खान!

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (11:18 IST)
मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है। उनकी खूबसूरती, हंसी, नम्रता और सादगी ने उनकी तरफ ध्यान आकर्षित किया है। आम लोग ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री भी उन पर फिदा है। कई फिल्म निर्माता मानुषी के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं, वहीं सलमान खान, मानुषी को अपने अगले प्रोजेक्ट में लेने के लिए उत्सुक हैं। 
 
खबर के मुताबिक सलमान भी मानुषी से प्रभावित थे और इसलिए उन्होंने मानुषी को बॉलीवुड डेब्यु देने की बात की है। वे मानुषी को शायद एसआरएफ प्रोडक्शंस या अपनी ही किसी फिल्म में लांच कर सकते हैं। सलमान हमेशा नए और युवा कलाकारों को लांच करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा, अथिया शेट्टी, डेज़ी शाह, ज़रीन खान, स्नेहा उल्लाल का नाम भी आता है। 
 
सूत्र ने बताया मानुषी के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद कई फिल्ममेकर्स उनके बारे में जानने की इच्छा रख रहे हैं। प्रतियोगिता के वक़्त की उनकी जर्नी और तस्वीरों को देखकर कई फिल्म निर्माताओं ने उन्हें उनकी फिल्मों के लिए ऑफर दिया। 
 
हालांकि मानुषी की इमेज कंसल्टेंट रीता गंगवानी ने कहा कि मानुषी फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं और वे हार्ट स्पेशियलिस्ट बनना चाहती हैं। मानुषी का कहना है कि वे अभिनेत्री बनना चाहती हैं, लेकिन कुछ समय बाद। फिलहाल उनकी प्राथमिकताएं अलग हैं। 
 
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को भी सलमान खान लांच करना चाहते थे, लेकिन दीपिका ने उनका ऑफर ठुकरा दिया था। शायद इसी कारण सलमान ने आज तक दीपिका के साथ कोई फिल्म नहीं की है। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख