Daily Horoscope
✕

तृषा कृष्णन को लेकर मंसूर अली खान ने दिया विवादित बयान, बोले- 'सोचा था उठाकर बेडरूम में ले जाऊंगा'

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (13:04 IST)
Trisha Krishnan Mansoor Ali Khan: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों सुर्खियों में हैं। साउथ फिल्मों में निगेटिव रोल निभाने वाले एक्टर मंसूर अली खान ने तृषा को लेकर एक भद्दा कमेंट किया है। मंसूर के इस कमेंट से तृषा और कई सेलेब्स नाराज हो गए हैं। वहीं इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लिया है।
 
तृषा के साथ फिल्म लियो में काम कर चुके मंसूर अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मुझे जब मालूम हुआ कि मैं तृषा के साथ काम कर रहा हूं तो मुझे लगा कि यह एक बेडरूम सीन होगा। मुझे लगा कि मैं फिल्म में तृषा को उठाकर बेडरूम में ले जाऊंगा जैसा मैंने और भी कई एक्ट्रेसेस के साथ पहले फिल्मों में किया है। मैंने पहले भी कई रेप सीन किए हैं और मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन, इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान मुझे तृषा को देखने तक नहीं दिया।
 
मंसूर की इस टिप्पणी के वायरल होने के बाद तृषा ने इसपर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि वीडियो में मंसूर अली खान भद्दे तरीके से उनके बारे में बात कर रहे हैं। जो उनके हिसाब से डिश रिस्पेक्टफुल होने के साथ शर्मनाक भी है। जिसकी वो निंदा करती हैं और आगे ये एश्योर करेंगी कि उनके साथ फिल्म न करनी पड़े।
 
निर्देशक लोकेश कनगराज, चिरंजीवी समेत कई सेलेब्स मंसूर अली खान के इस कमेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं विवाद बढ़ने के बाद नादिगर संगम (फिल्म संस्था) द्वारा मंसूर पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध भी लगा दिया है। लेकिन मंसूर ने इस पूरे विवाद पर माफी मांगने से इंकार कर दिया है।
 
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंसूर ने कह, माफी मांगने तक अस्थायी प्रतिबंध लगाकर नदीगर संगम ने गलती की। जब ऐसा कोई मुद्दा हुआ, तो उन्होंने मुझसे स्पष्टीकरण भी नहीं मांगा। मैं नादिगर संगम को मेरे खिलाफ अपना बयान वापस लेने के लिए चार घंटे का समय दूंगा। 
 
उन्होंने कहा कि मुझे माफी मांगनी चाहिए। क्या मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तरह दिखता हूं जो माफी मांगेगा? मीडिया मेरे खिलाफ जो चाहे लिख सकता है, लोग जानते हैं कि मैं कौन हूं। मेरे पास तमिल लोगों का समर्थन है। मीडिया ने तृषा के बयान को हम दोनों की अगल-बगल की तस्वीरों के साथ प्रकाशित किया, जो दूल्हे और दुल्हन की तस्वीरों की तरह लग रही हैं।
 
मंसूर अली खान को तृषा कृष्णन को लेकर दिया बयान भारी पड़ता जा रहा है। इस मामले में नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख