suvichar
✕

मनोज बाजपेयी ने की शाहरुख खान की तारीफ, बोले- 26 साल की उम्र में सबकुछ खोकर भी...

Updated: रविवार, 21 मई 2023 (16:35 IST)
Manoj Bajpayee on ShahRukh Khan: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर सुर्खियों में हैं। मनोज बाजपेयी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रमोशन इंटरव्यू के दौरान मनोज ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह शाहरुख खान को काफी सालों से जानते हैं। 

 
मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह शाहरुख की बहुत इज्जत करते हैं। शाहरुख ने जैसे अपने आप को बनाया है, शायद ऐसा कोई नहीं कर पाएगा। यंग एज में ही शाहरुख के मां-बाप गुजर गए। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था, बावजूद इसके वे पीछे नहीं हटे। उन्होंने बिना निराश हुए खूब मेहनत की और अपनी अलग पहचान बनाई।
 
मनोज बाजपेयी ने कहा, मुझे बहुत खुशी होती है उनको उस मुकाम पर देखकर, जिस तरह की दुनिया उन्होंने खड़ी की है अपने लिए। एक व्यक्ति जिसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी। 26 साल की उम्र में उसका पूरा परिवार जा चुका था। फिर उसने अपनी दुनिया खड़ी की, परिवार अपना क्रिएट किया, अपने लिए इतना बड़ा नाम, इज्ज़त बनाया। 
 
उन्होंने कहा, मैं इसलिए रिस्पेक्ट करता हूं, क्योंकि मैंने उनकी उजड़ती हुई दुनिया देखी है। मैं उनके उन दोस्तों में शामिल था, जिसने उनकी लाइफ के बुरे वक्त को देखा है। मेरे मन में उनके लिए कभी कोई कड़वाहट नहीं रही है। 
 
मनोज बाजपेयी ने कहा कि मैं और शाहरुख ज्यादा नहीं मिलते हैं, लेकिन जब मिलते हैं तो काफी अच्छे से मिलते हैं। हम दोनों की अपनी-अपनी दुनिया है। अभी हमारी ज्यादा मुलाकातें नहीं होतीं। हालांकि जब हम 19-20 साल के थे, तब हमने तकरीबन डेढ़ साल तक साथ काम किया था। हम दोनों अभी भी एक दूसरे की इज्जत करते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख