suvichar
✕

इस दिन रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'सूरज पे मंगल भारी'

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (16:21 IST)
मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही फिल्म निर्माताओं ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

 
अभिषेक शर्मा द्वारा निर्दर्शित यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन है, जो कि इस दीपावली के मौके पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होगी। मनोज बाजपेयी और फातिमा की इस फिल्म का पोस्टर काफी दिलचस्प है।
 
मनोज और फातिमा ने इस फिल्म का यह पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दोनों ने ही इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'कृपया अपनी कुंडली जांच लें। शीघ्र ही आप सभी के जीवन में सूरज का प्रकोप और मंगल का प्रभाव बढ़ने वाला है। सूरज पे मंगल भारी 13 नवंबर को रिलीज होगी। इस दिवाली पर धमाकेदार पारिवारिक मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए।'
 
हालांकि, यह ज्ञात नहीं है कि फिल्म थिएटर में रिलीज़ होगी या फिर ओटीटी पर। फिल्म के कलाकारों में अन्नू कपूर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करिश्मा तन्ना, वंशिका शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।
 
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शादी के जासूस के बारे में है, जिसकी जासूसी की वजह से मनोज और दिलजीत के बीच का खेल चूहे और बिल्ली में बदल जाता है। फिल्म 90 के दशक की रोज़मर्रा की जिंदगी से प्रेरणा लेती हुई एक प्रेम कहानी के साथ परोसी जाने वाली है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख