dharma sangrah
✕

हिमालय की वादियों में हैं पांच कैलाश पर्वत- पंच कैलाश

Updated: सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (14:20 IST)
हिमालय की वादियों में स्थित कैलाश पर्वत के बारे में तो सभी जानते हैं। यहां पर भगवान शंकर का मुख्य निवास स्थान हैं। इसी के पास कैलाश मानसरोवर स्थित है। परंतु आप शायद ही जानते होंगे कि हिमालय की गोद में कैलाश पर्वत को मिलाकर चार और ऐसे स्थान हैं जिन्हें मिलकर इन्हें पंच कैलाश तीर्थ कहते हैं।
 
 
1. श्री कैलाश मानसरोवर (तिब्बत चीन) : कैलाश पर्वत समुद्र सतह से 22068 फुट ऊंचा है तथा हिमालय से उत्तरी क्षेत्र में तिब्बत में स्थित है। चूंकि तिब्बत चीन के अधीन है, अतः कैलाश चीन में आता है। मानसरोवर झील से घिरा होना कैलाश पर्वत की धार्मिक महत्ता को और अधिक बढ़ाता है। कैलाश पर्वत दुनिया के 4 मुख्य धर्मों- हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिख धर्म का धार्मिक केंद्र है।
 
2. किन्नर कैलाश (हिमाचल भारत) : किन्नर कैलाश हिमाचल के किन्नौर जिले में स्थित है। बर्फिले पहाड़ों की चोटियों पर स्थित यहां का प्राकृतिक शिवलिंग 79 फिट ऊंचा है। किन्नर कैलाश का शिवलिंग त्रिशूल जैसा नजर आता है। यह एक बड़ी सी चट्टान है उसी तरह की जिस तरह की शनि शिंगणापुर में  शनि महाराज की मूर्ति है। यहां के शिवलिंग की विशेषता यह है कि यह बार बार रंग बदलता है। किन्नर कैलाश पार्वती कुंड के काफी नजदीक है। मान्यता अनुसार इस कुंड को देवी पार्वती ने खुदवाया था।
 
3. श्रीखंड कैलाश (हिमाचल भारत) : यहां पहुंचना अमरनाथ ही दुर्गम है। यह स्थान हिमाचल के शिमला के आनी उममंडल के निरमंड खंड में स्थित बर्फीली पहाड़ी की 18570 फीट की ऊंचाई पर श्रीखंड की चोटीपर स्थित है। 35 किलोमीटर की जोखिम भरी यात्रा के बाद ही यहां पहुंचते हैं। स्थानीय मान्यता अनुसार यहीं पर भगवान विष्णु ने शिवजी से वरदान प्राप्त भस्मासुर को नृत्य के लिए राजी किया था। नृत्य करते करते उसने अपना हाथ अपने ही सिर पर रख लिया और वह भस्म हो गया था। मान्यता है कि इसी कारण आज भी यहां की मिट्टी और पानी दूर से ही लाल दिखाई देते हैं।
 
4. मणि महेश कैलाश (हिमाचल भारत) : यह स्थान हिमाचल प्रदेश में बुद्धिल घाटी में भरमौर से 21 किलोमीटर दूर स्थित है। हिमाचल की पीर पंजाल की पहाड़ियों के पूर्वी हिस्से में तहसील भरमौर में स्थित है यह प्रसिद्ध तीर्थ हिमाचल के चंबा शहर से करीब 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मणिमहेश में भगवान शिव मणि के रूप में दर्शन देते हैं। इसी कारण इसे मणिमहेश कहा जाता है। धौलाधार, पांगी व जांस्कर पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा यह कैलाश पर्वत मणिमहेश कैलाश के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर भी मानसरोवर की तरह एक झील है जिसे मणिमहेश झील कहा जाता है। झील कैलाश पीक (18,564 फीट) के नीचे13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। शिवजी ने इस पर्वत क्षेत्र में वर्षों तक तपस्या की थी। 
 
5. आदि कैलाश (उत्तरखण्ड भारत) : कैलाश पर्वत के बाद आदि कैलाश को सबसे अधिक पवित्र माना जाता है। इसे छोटा कैलाश भी कहते हैं। मान्यता अनुसार शिवजी जब बरात ले जा रहे थे तो रास्ते में यहां पर उन्होंने पड़ाव डाला था। उत्तराखंड राज्य की तिब्बत सीमा पर स्थित यह स्थान कैलाश मानसरोवर की यात्रा की तरह ही दुर्गम है। 150 किलोमीटर तक पैदल यात्रा करना होती है। यहां मानसरोवर की तरह ही पार्वती नामक सरोवर है। सरोवर के किनारे ही शिव और पार्वती माता का मंदिर है। इस क्षेत्र को ज्योतिलिंगकॉन्ग ने नाम से भी जाना जाता है। 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य