Daily Horoscope
✕

मनोज बाजपेयी ने शुरू की 'साइलेंस 2' की शूटिंग, एसीपी अविनाश के किरदार में आएंगे नजर

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2023 (16:17 IST)
manoj bajpayee silence 2: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'साइलेंस' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एसीपी अविनाश की भूमिका में नजर आए थे। फैंस लंबे वक्त से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब निर्माताओं ने साइलेंस 2 का ऐलान कर दिया है।
 
फिल्म 'साइलेंस 2' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। जी5 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'साइलेंस 2' का पहला पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'साइलेंस, साइलेंस, साइलेंस... कुछ तो आ रहा है।' 
 
साइलेंस 2 को लेकर मनोज वाजपेयी ने कहा, मैं दर्शकों के लिए साइलेंस का दूसरा पार्ट लाने के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं। इस भूमिका के लिए मुझे जो प्यार और सराहना मिली, वह वास्तव में जबरदस्त है और यह मुझे इस नए प्रोजेक्ट में भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करती है।
 
मनोज वाजपेयी ने कहा, एसीपी अविनाश की यात्रा यादगार यात्रा रही है। मैं जी5, जी स्टूडियोज और निर्देशक अबान देवहंस के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को जारी रखने के लिए बेहद आभारी हूं। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस रोमांचक नई फिल्म का आनंद लेंगे, क्योंकि यह रहस्य की दुनिया में ले जाती है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख