Hanuman Chalisa

जब साड़ी पहन क्रिकेट के मैदान पर सवाल पूछती थीं मंदिरा बेदी, क्रिकेटर्स करते थे ऐसा व्यवहार

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (11:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी मनोरंजन जगत में काफी समय से सक्रिय हैं। मंदिरा बेदी स्पोर्ट्स एंकरिंग के लिए भी मशहूर रही हैं। मंदिरा ने क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी और कमेंट्री दोनों की है। उन्होंने 2003 व 2007 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2004 व 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी।
 
बीते दिनों मंदिरा बेदी ने एक ऐसा खुलासा किया था जिसने क्रिकेट जगत को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। मंदिरा बेदी ने क्रिकेटर्स पर खराब बर्ताव करने का आरोप लगाया था। मंदिरा ने बताया था कि कैसे जब वे क्रिकेट टुर्नामेंट्स होस्ट करती थीं तो उन्हें क्रिकेटर्स पसंद नहीं करते थे।
 
एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा बेदी ने कहा था, जब मैं होस्ट की भूमिका में आई तो मुझे अधिकतर लोगों ने पसंद नहीं किया। ना तो जो लोग पैनल में बैठते थे उन्होंने और ना ही क्रिकेटर्स ने मुझे सपोर्ट किया। साड़ी पहन कर क्रिकेट के बारे में बात करना शायद किसी के लिए उस दौर में हजम कर पाना मुश्किल था। कोई भी उनकी मदद तक नहीं करता था।
 
मंदिरा ने कहा था, जब वह क्रिकेटर्स से सवाल पूछती थीं तो लोगों को लगता था कि वे बिना सवाल का मतलब जाने ही उसे पूछ रही हैं। लोगों की धारणा ही ऐसी थी। मुझे बहुत से क्रिकेटर्स घूरा करते थे। ऐसा सोचते थे जैसे वह क्या पूछ रही है। खिलाड़ी जो भी जवाब देते वह मेरे सवाल से जुड़ा हुआ ही नहीं होता था।
 
उन्होंने कहा था, यह अनुभव मेरे लिए काफी डरावना था। मेरा आत्मविश्वास डगमगा चुका था। लेकिन, ब्रॉडकास्टर्स ने मुझे हिम्मत बंधाई और कहा कि आपको 150-200 महिलाओं में से चुना गया है। आप बेस्ट हैं। खुद पर भरोसा रखिए।
 
बता दें कि साल 2003 वर्ल्ड कप में मंदिरा बेदी ने एंकरिंग की थी। मंदिरा बेदी ने तब खेल में ग्लैमर का तड़का लगाया था। जिसे खूब पसंद किया जाता था। 
 

Show comments

CBFC की मंजूरी का इंतजार कर रही 'द इंडिया स्टोरी', क्या 'सतलुज' विवाद का पड़ेगा असर?

'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, सौम्या के रोल में छाएंगी देबचंद्रिमा

राजकुमार राव की 'दादा' को लेकर आई बड़ी अपडेट, क्या सौरव गांगुली के बर्थडे पर सामने आएगी फिल्म की पहली झलक?

क्या आमिर खान से शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम धर्म? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

'सुल्तान' की 10वीं सालगिरह पर बड़ा खुलासा, 15 मिनट में सलमान खान ने कर दी थी फिल्म के लिए हां

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख