Hanuman Chalisa
✕

मोनाली ठाकुर पर शख्स ने किया गलत कमेंट, सिंगर ने लाइव कॉन्सर्ट रोककर लगाई क्लास

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2024 (12:15 IST)
misbehavior with Monali Thakur: सिंगर और एक्ट्रेस मोनाली ठाकुर के साथ हाल ही एक कॉन्सर्ट में बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोनाली स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी भीड़ में खड़े एक शख्स ने सिंगर पर गंदा कमेंट कर दिया। इसके बाद मोनाली ने कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया और बदसलूकी करने वाले शख्स को खूब लताड़ लगाई। 
 
खबरों के अनुसार भोपाल में एक लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंची थीं। इस कॉन्सर्ट में काफी भीड़ थी। जब मोनाली स्टेज पर गाना गा रही थीं तभी भीड़ में खड़े एक शख्स ने सिगंर के प्राइवेट पार्ट को लेकर कुछ गंदा इशारा ‍किया। इसके बाद मोनाली ठाकुर गुस्सा हो गईं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Monali Thakur (@monalithakur03)

मोनाली ठाकुर ने कॉन्सर्ट बीच में ही रोककर अपनी टीम से कुछ कहा। इसके बाद मोनाली ने माइक पर ही उस शख्स की क्लास लगाते हुए कहा, कुछ लोग भीड़ में छिपकर कमेंट करते हैं। आप काफी यंग हैं और इस तरह की बात किसी के लिए भी नहीं कहनी चाहिए। ये सेक्सुअल हैरेसमेंट है और ये ठीक नहीं है। मैं इस मुद्दे पर आवाज उठा रही हूं, जिससे वो इसे याद रख सके। 
 
इसके बाद मोनाली ठाकुर ने कॉन्सर्ट दोबारा शुरू कर दिया। वहीं सिंगर की टीम ने भी उस लड़के को समझाया। खबरों के अनुसार उस शख्स ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उसने सिर्फ मोनाली के डांस मूव्स पर कमेंट किया था, और कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा था।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख