biodatamaker
✕

साउथ की दिग्गज अभिनेत्री केपीएसी ललिता का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Updated: बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (11:35 IST)
Photo - Twitter
प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री केपीएसी ललिता का मंगलवार देर रात त्रिपुनिथुरा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। केपीएसी लता काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

 
केपीएसी ललिता के परिवार में उनके अभिनेता-निर्देशक पुत्र सिद्धार्थ भारतन और बेटी श्रीकुट्टी हैं। उनका मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक दिवंगत भारतन के साथ विवाह हुआ था। ललिता केरल संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष थीं।
 
मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ललिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय कौशल से विभिन्न पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई।
 
केपीएसी ललिता ने साल 1969 में फिल्म 'कूट्टुकुडुमबम' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। केपीएसी लता ने चार राज्य पुरुस्कार जीते और दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख