dharma sangrah
✕

मशहूर साउथ अभिनेता प्रदीप का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Updated: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (12:20 IST)
Photo - Twitter
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आए है। मलयालम अभिनेता कोट्टायम प्रदीप का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी माया प्रदीप और दो बच्चे विष्णु शिव प्रदीप और वृंदा प्रदीप हैं।

 
कोट्टायम प्रदीप को सीने में दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2001 में आई वी शशि द्वारा निर्देशित फिल्म 'ई नाडु एनाले वरे' से की थी। प्रदीप ने अपने शुरुआती करियर में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया था।
 
कोट्टायम प्रदीप को गौतम वासुदेव मेनन की हिट फिल्म 'विन्नैथांडी वरुवाया' से अभिनेता के रूप में सफलता मिली। उन्होंने इस फिल्म में नायिका तृषा कृष्णन के चाचा की भूमिका निभाई थी।
 
उनकी बेहतरीन फिल्मो में आदु ओरु भीगारा जीव आनु, ओरु वडक्कन सेल्फी, लाइफ ऑफ जोसुट्टी, कुंजिरमायणम, वेलकम टू सेंट्रल जेल, अमर अकबर एंटनी, आदि कप्यरे कूटमणि और कट्टप्पनयिल ऋत्विक रोशन शामिल हैं।
 
प्रदीप को संवादों की विशेष शैली के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने अधिकतर हास्य, सहायक और कैमियो भूमिकाएं निभाईं। उन्हे दूसरे एशियानेट कमेडी अवार्ड्स 2016 में विभिन्न भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़िए:
बप्पी लाहरी जिनके डिस्को संगीत ने लोगों को कर दिया था दीवाना

इस बीमारी से पीड़ित थे बप्पी लहरी, नींद में रूक जाती है सांस

मृणाल ठाकुर ने छोटे कपड़ों में किए फोटो पोस्ट, लोगों ने कहा आपसे ऐसी उम्मीद न थी

रूद्र के किरदार के बारे में अजय देवगन का बयान, ऐसा ग्रे कैरेक्टर कभी नहीं देखा होगा

चरमसुख सीरिज में मजबूरी: नीयत में खोट ने किया रिश्ते को शर्मसार

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख