Daily Horoscope
✕

होटल के कमरे में मिला एक्टर का शव, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

Updated: शनिवार, 2 अगस्त 2025 (13:16 IST)
साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म एक्टर और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवास का निधन हो गया है। उनका शव कोच्चि के चोत्तानिक्करा में एक होटल में मिला। कलाभवन नवास की उम्र 51 साल थी। 
 
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कलाभवन नवास एक ‍फिल्म की शूटिंग के लिए होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार शाम को होटल के कर्मचारियों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाकर अधिकारियों को सूचित किया। कलाभवन को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
पुलिस के मुताबिक, उन्हें संदेह है कि कलाभवन को दिल का दौरा पड़ा। कलाभवन नवास का पोस्टमॉर्टम शनिवार को कलामास्सेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जाएगा ताकि मौत के कारण का पता चल सके। इसके बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। 
 
खबरों के अनुसार कलाभवन फिल्म ‘प्रकंबनम’ की शूटिंग के सिलसिले में होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार शाम को उन्हें चेक-आउट करना था। लेकिन जब वह रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे तो होटल के स्टाफ ने उन्हें उनके कमरे में बेहोश पाया। पुलिस के मुताबिक, उनके कमरे में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
 
बता दे कि कलाभवन मलयालम इंडस्ट्री के बहुमुखी कलाकार थे। वह मिमिक्री कलाकार, प्लेबैक सिंगर और एक्टर के रूप में फेमस थे। उन्होंने 1995 में फीचर फिल्म ‘चैतन्यम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आए थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख