suvichar

तलाक के बाद अरबाज खान संग कैसा है मलाइका अरोरा का रिश्ता? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Updated: रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (15:36 IST)
मलाइका अरोरा और अरबाज खान एक समय इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक थे। दोनों ने साल 1998 में शादी रचाई थी। यह कपल शादी के 19 साल बाद 2017 में अलग हो गया था। दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। 

 
मलाइका काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज खान भी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान संग तलाक पर बात की और अपने पूर्व पति के संग अब उनके कैसे संबंध है इसका भी खुलासा किया।
 
'मसाला' पत्रिका के साथ बातचीत के दौरान मलाइका ने कहा, वह अब भी अरबाज की दोस्त हैं और अब ज्यादा मैच्योर हो गई हैं। हम सिर्फ खुश, शांत लोग हैं। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं, मैं केवल उनके जीवन में सर्वश्रेष्ठ की कामना करती हूं। कभी-कभी लोग अद्भुत होते हैं, लेकिन वे एक साथ परफेक्ट नहीं होते हैं, बस यही है। मैं हमेशा उनके अच्छे की कामना करती हूं।
 
मलाइका ने कहा, उन्हें अरबाज खान से तलाक लेने के अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं है। मुझे लगता है कि मैंने अपनी पसंद को चुना और मैंने खुद को प्रायोरिटी दी। मुझे लगता है कि ऐसा करके मैं आज एक बेहतर इंसान हूं। मेरे बेटे के साथ मेरे बेहतर संबंध हैं, वह (अरहान) देखता है कि मैं बहुत खुश हूं। 
 
उन्होंने कहा, मेरे पूर्व पति के साथ मेरे संबंध बहुत बेहतर हैं। मुझे खुशी है कि मैंने ये निर्णय लिए और मैं अपने लिए खड़ी हुई। इसलिए, महिलाओं अपने लिए, कभी मत डरो। अपने दिल की बात सुनने से मत डरो। हां, आप झगड़ोगे, लेकिन जीवन आसान नहीं है। आप सभी को खुश नहीं कर सकते।
Edited by : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख