ganesh chaturthi

अरबाज खान संग तलाक के बाद मलाइका अरोरा बोलीं, दोनों एक-दूसरे को केवल दु:खी कर रहे थे

Updated: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (11:55 IST)
मलाइका अरोरा और अरबाज खान साल 2017 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों अब एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। खबरों के अनुसार इन दिनों मलाइका जहां अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं वहीं, अरबाज खान जार्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। हाल ही में मलाइका ने अरबाज से तलाक को लेकर पहली बारत बात की और बताया कि आखिर दोनों क्यों अलग हुए।
 
मलाइका अरोरा ने करीना कपूर खान के रेडियो शो वॉट विमेन वॉन्ट में अपने तलाक से जुड़ी बातों का खुलासा किया है। मलाइका ने कहा कि हम दोनों लोग एक-दूसरे के साथ-साथ बाकी सबको भी दुखी कर रहे थे। हम दोनों लोग ऐसी सिचुएशन में थे कि हमारी वजह से सभी परेशान थे। हम दोनों की वजह से सभी की जिंदगी प्रभावित हो रही थी। तलाक लेने से एक रात पहले तक मैं अपने परिवार के साथ बैठी और मैंने बात की। मैंने अपने आप से पूछा कि क्या मैं 100 प्रतिशत तलाक लेना चाहती हूं? उसके बाद मैंने ये फैसला किया।
 
मलाइका ने कहा कि ये फैसला मेरे लिए कभी भी आसान नहीं था। ये कोई आम फैसला नहीं था, जिसको मैं चुटकियों में ले सकती थी। ऐसे फैसलों में किसी ना किसी पर आरोप मढ़ा जाता है और पार्टनर एक-दूसरे पर उंगिलयां उठाते हैं। हर सामान्य इंसान ऐसा करता है। मेरे जैसे इंसान के लिए ये और भी महत्वपूर्ण फैसला था क्योंकि मेरे लिए खुशी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैंने और अरबाज ने ये फैसला लेने से पहले काफी बात की और फिर अलग हुए।
 
जब मलाइका से पूछा गया कि वो तलाक के बाद कैसे सारी चीजें मैनेज करती हैं और अरबाज के साथ कैसा रिश्ता शेयर करती हैं तो उन्होंने बताया, ‘मुझे लगता है कि जब आपके रिश्ते में बच्चा होता है तो आप चीजों को ज्यादा गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कहूंगी कि अरबाज मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन हां हम अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। हमारे रिश्ते में हमारे बेटे की खुशी महत्वपूर्ण है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख