Hanuman Chalisa
✕

अब शॉर्ट्स पहनने को लेकर सोचना पड़ता है : मलाइका अरोरा

लोगों को घर से निकलने के पहले खुद को चेक करना चाहिए

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (11:17 IST)
बॉलीवुड में फैशन आईकॉन के रूप में मलाइका अरोरा का नाम ज़रूर आता है। 43 वर्षीय इस स्टार ने अपनी फैशन चॉइसेस से फैशन क्रिटिक्स को हमेशा प्रभावित किया है। इस बारे में मलाइका का कहना है कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में चीजें पूरी तरह से अलग थीं। उन्होंने एक समय काफी प्रयोग किए थे। यह बातें उन्होंने युवा डिजाइनर रिधि मेहरा शेखरी के शो के दौरान कही। 


 
मलाइका ने अपने पुराने दिनों के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने जो कुछ किया था, उसके बाद मैंने काफी विकास किया है। उम्र के साथ आप चीजों को बेहतर तरीके से समझने लगते हैं। फैशन और कपड़ों के प्रति मेरा पूरा दृष्टिकोण बेहद बदल गया है। शुरू में मुझे शॉर्ट्स पहनने को लेकर सोचना नहीं पड़ता था, लेकिन अब समय और उम्र के साथ इन बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है। अब मैं थोड़ी और एक्स्पेरिमेंटल हो गई हूं। 
 
मलाइका बाकी लोगों के फैशन तरीके के लिए कहती हैं कि उन्हें यह पसंद नहीं है जब लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं जो उनकी बॉडी पर जंचते नहीं। लोगों को घर से निकलने से पहले खुद को एक बार चेक कर लेना चाहिए।   


 
मलाइका ने कहा कि उन्हें हमेशा नए कलाकारों के लिए रैम्प पर आना पसंद है क्योंकि वे भविष्य हैं। जब भी कोई युवा डिजाइनर मुझे उनके लिए शो पर चलने के लिए कहता है तब मुझे लगता है कि हां बोलना और उन्हें बढ़ावा देना मेरा कर्तव्य है। अगर मैं उनकी सफलता का हिस्सा बनती हूं तो यह मेरे लिए भी बहुत अच्छा है। रियलिटी शो में भी मुझे उभरते कलाकारों का समर्थन करना पसंद है। यह मुझे खुश और संतुष्ट महसूस करता है। 
 

Show comments

Bigg Boss 20: सलमान खान ने स्काउट ओपी की लगाई क्लास, लव गिल संग रिश्ते पर उठाए सवाल

बॉलीवुड की सबसे बड़ी दिवाली क्लैश के दो साल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने दी थी 'सिंघम अगेन' को मात

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख