dharma sangrah
✕

अर्जुन कपूर या बिजनेसमैन... मलाइका अरोरा किसके साथ कर रही हैं डेटिंग?

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (11:34 IST)
मलाइका अरोरा अपने फैशन के कारण जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका फैशनेबल अंदाज देखा जा सकता है और कई लड़कियां फैशन के मामले में मलाइका को फॉलो करती है। 
 
जहां तक पर्सनल लाइफ का सवाल है तो मलाइका ने अरबाज खान से तलाक लेकर सभी को चौंका दिया था। इसके पीछे कुछ लोगों ने अर्जुन कपूर को जिम्मेदार ठहराया था। कहा गया था कि मलाइका और अर्जुन में रोमांस चल रहा है। उम्र के मामले में मलाइका से अर्जुन काफी छोटे हैं। 


 
बोनी की फटकार 
ये किस्सा भी सामने आया था कि अर्जुन को उनके पिता बोनी कपूर ने फटकार लगाते हुए मलाइका से दूर रहने की सलाह दी थी क्योंकि बोनी और सलमान खान में बेहतरीन रिश्ते हैं। बोनी द्वारा निर्मित 'नो एंट्री' और 'वांटेड' जैसी हिट फिल्मों में सलमान काम कर चुके हैं। 
 
कुछ लोगों का कहना था कि अर्जुन और मलाइका में रोमांस की बात महज अफवाह है क्योंकि अर्जुन कपूर को हीरो बनने के लिए सलमान ने ही प्रेरित किया है और वे सलमान की निगाह में कभी भी नीचे नहीं गिरना चाहेंगे। मलाइका और अर्जुन ने कभी इस बारे में बात करना ठीक नहीं समझा। 


 
बिजनेसमैन की एंट्री
इसके बाद मलाइका और एक बिजनेस मैन की नजदीकियां सुर्खियां बन गईं। इस बिजनेस मैन के कई रेस्तरां हैं। मलाइका ने फिर इस मामले में चुप्पी साध कर रखी। 
 
आखिर चुप्पी तोड़ी
यह चुप्पी तोड़ी उन्होंने नेहा धूपिया के चैट शो में जिसमें वे अपनी बहन अमृता अरोरा लड़क के साथ पहुंची थीं। शो के दौरान नेहा ने सवाल दागा कि वे आखिरी बार कब सिंगल थी? मलाइका का तुरंत जवाब आया- वर्तमान में। मलाइका ने इस जवाब के जरिये सभी अफवाहों पर ब्रेक लगाने की कोशिश की है। 
 
मलाइका ने कहा कि वे सिंगल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्यार के मामले में काफी भाग्यशाली हैं। मलाइका ने अपने आपको सिंगल घोषित कर दिया है। शायद अब उनके बारे में तरह-तरह की बातें बनना बंद हो। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख