Hanuman Chalisa
✕

माहिरा को स्टेज पर किस करना चाहता था यह एक्टर?

Published: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (13:20 IST)
एक्ट्रेस माहिरा खान हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं, जहां उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। लेकिन वहां ऐसा कुछ  हुआ कि माहिरा जल्दी से स्टेज से नीचे उतर गईं। ऐसे में लोगों ने कई बातें बनाना शुरु कर दिया। 
 
दरअसल माहिरा लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स में भाग लेने गई थीं। वहां उन्हें फिल्म 'वरना' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। माहिरा अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंची, तालियों की गड़गड़ाहट थी। स्टेज पर पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख भी थे। अवॉर्ड लेने के बाद माहिरा, जावेद शेख से हाथ मिलाने गईं। 
 
जावेद हाथ मिलाने के बाद माहिरा को गाल पर किस करने आगे बढ़े ही थे कि माहिरा उन्हें इग्नोर करते हुए स्टेज से नीचे उतर आईं। यह इग्नोरेंस सभी ने देखी और अब इसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
हो सकता है माहिरा को उन्हें किस नहीं करने देना था। यह भी हो सकता है कि माहिरा ने उन्हें देखा ही ना हो। हालांकि वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद माहिरा को इसका एहसास हुआ। 
 
उन्होंने इस पूरे मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा सुबह  उठकर देखा तो सोशल मीडिया पर बेकार की चीजें वायरल हो रही हैं। हर चीज़ के लिए जागरुक होने की ज़रूरत है लेकिन भगवान के लिए किसी भी मुद्दे को खबर न बनाएं। जावेद शेख को हर कोई जानता है। वे हमारी इंडस्ट्री के मेंटर है। हम उन्हें हमेशा पसंद करते रहेंगे। 
 
माहिरा के इस पोस्ट पर उनके कई फॉलोअर्स ने उनका समर्थन किया है। माहिरा ने इस मुद्दे को यहीं विराम देने की कोशिश की है। 

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख