dharma sangrah
✕

क्या बॉलीवुड डेब्यू करेंगे महेंद्र सिंह धोनी? दिया यह जवाब

Updated: बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (16:59 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिग्स की तरफ से उनका खेल जारी है। क्रिकेट के मैदान के अलावा धोनी विज्ञापनों में भी खूब नजर आते हैं। 

 
वहीं धोनी के फैंस उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। बॉलीवुड डेब्यू को लेकर धोनी क्या सोचते हैं, इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है।
 
खबरों के अनुसार बॉलीवुड डेब्यू को लेकर धोनी का कहना है कि वह अपने रिटायरमेंट के बाद बॉलीवुड में कदम रखने के बारे में कतई भी नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि एक्टिंग करना आसान नहीं है।
 
धोनी ने कहा, आप जानते हैं कि बॉलीवुड वास्तव में मेरे बस की बात नहीं है। जहां तक ​​विज्ञापनों का सवाल है, मैं उन्हें करके काफी खुश हूं। जब फिल्मों की बात आती है, तो मुझे लगता है कि यह बहुत कठिन पेशा है और इसे संभालना बहुत मुश्किल है। मैं इसे करने के लिए फिल्मी सितारों पर ही छोड़ूंगा, क्योंकि वे वाकई इसमें बहुत अच्छे हैं। मैं क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा। मैं सिर्फ विज्ञापन के जरिए अभिनय के करीब आ सकता हूं, पर इससे ज्यादा नहीं।
 
धोनी की बायोपिक बन चुकी है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी भूमिका निभाई थी. कई लोगों की उस समय यह मांग रही थी कि धोनी अपनी बायोपिक में खुद ही अपना किरदार निभाएं।
 
बता दें कि अपने रिटायरमेंट के बाद हाल ही में हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे क्रिकेटर्स ने फिल्मी डेब्यू किया है। हरभजन सिंह की फिल्म फ्रेंडशिप पिछले महीने रिलीज हुई. वहीं, इरफान पठान भी फिल्म कोबरा में नजर आए।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख