गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahakumbh viral girl married boyfriend farman khan kerala temple
Last Updated : सोमवार, 13 अप्रैल 2026 (19:47 IST)

'महाकुंभ वायरल गर्ल' ने परिवार से बगावत कर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

Blur Image
साल 2025 के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली वायरल गर्ल ने अपनी नीली आंखों और सादगी से करोड़ों दिलों को जीत लिया था। वायरल गर्ल रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने कई ऑफर मिलने लगे थे। वहीं अब वायरल गर्ल ने अपना करियर शुरू होने से पहले ही शादी रचा ली है। 
 
वायरल गर्ल ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ भागकर शादी कर ली है। एक्ट्रेस के पेरेंट्स इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसके बावजूद उन्होंने अपने प्यार की खातिर परिवार से बगावत कर शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि वायरल गर्ल भोसले और फरमान खान पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। 
 
वायरल गर्ल और फरमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। इसके बाद दोनों ने कानूनी तौर पर कोर्ट मैरिज भी की। सोशल मीडिया पर वायरल गर्ल की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह मांथे पर संदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। 
 
वायरल गर्ल ने आरोप लगाया कि उनके घरवाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। उनके पिता उन पर भारी दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए उन्होंने घर छोड़ दिया और केरल के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि वायरल गर्ल बालिग हैं और अपनी मर्जी से फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें