हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया का हुआ तलाक, बेस्टफ्रेंड के एक्स हसबैंड संग एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। शादी के चार साल बाद हंसिका का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। बीते काफी समय से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही थी। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने बुधवार को इस कपल को तलाक की मंजूरी दे दी है।
हंसिका और सोहेल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि हंसिका ने इस समझौते के तहत किसी भी तरह का स्त्रीधन या एलिमनी लेने से इनकार कर दिया है। दोनों ने हलफनामा दायर कर पुष्टि की है कि वे एक-दूसरे पर कोई वित्तीय या कानूनी दावा नहीं करेंगे।
खबरों के अनुसार हंसिका के वकील अदनान शेख के बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच 'वैचारिक मतभेद' पैदा होने लगे थे। उनकी जीवनशैली, स्वभाव और नजरिए में काफी अंतर था, जिसके कारण छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद होने लगा था। बताया जा रहा है कि जुलाई 2024 से ही दोनों अलग रह रहे थे। परिवार और दोस्तों ने सुलह की कई कोशिशें कीं, लेकिन बात नहीं बनी।
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया बिजनेस पार्टनर और गहरे दोस्त थे। सोहेल की पहली शादी हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज संग हुई थी। इसके बाद सोहेल ने हंसिका संग 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में एक भव्य समारोह में शादी की थी। इस शादी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हंसिका'स लव शादी ड्रामा' भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
सोहेल कथूरिया मुंबई के एक सफल बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर हैं। वह एक टेक्सटाइल कंपनी 'Avante TexWorld' के मालिक हैं। वह और हंसिका साथ मिलकर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी 'Hansika Motwani Events LLP' भी चलाते थे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें