sundarkand

रेप का आरोप होने के बावजूद मिथुन के बेटे की शादी नहीं रुकेगी, 7 जुलाई को लेंगे सात फेरे

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (17:55 IST)
Mahakshay-Madalsa : 7 जुलाई को 7 फेरे

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह पिछले दिनों खबरों में इसलिए आए थे क्योंकि एक भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। साथ ही उसने कहा कि महाअक्षय ने उसका बच्चा दवाई खिलाकर गिरवा दिया। महाअक्षय की मां योगिता बाली पर भी धमकी देने का आरोप लगाया। 
 
यह मामला तब उछला जब कुछ दिनों बाद महाअक्षय की शादी होने वाली है। वे सात जुलाई को एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के साथ विवाह करने वाले हैं। ऐसा लगा कि इन आरोपों की आंच महाअक्षय की शादी पर भी पड़ेगी और संभव है कि शादी टूट जाए या आगे बढ़ जाए, लेकिन शादी तय तारीख को ही होगी। महाअक्षय और मदालसा 7 जुलाई को ऊटी में शादी करेंगे। 
 
मदालसा की मां और अभिनेत्री शीतल शर्मा का कहना है कि वे इस केस की सच्चाई जानती हैं और शादी तय तारीख को ही होगी। शीतल जानती हैं कि मिमोह आरोप लगाने वाली अभिनेत्री से 2015 में मिले थे। उन्होंने उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। 2015 में हुई घटनाएं यकायक 2018 में और वो भी ठीक शादी के पहले क्यों उभर कर आ गईं? 
 
भोजपुरी एक्ट्रेस ने मिमोह और योगिता बाली के खिलाफ बेगमपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 76, 328, 313, 417 और 506 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 
 
महाअक्षय और उनके परिवार ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। वे कुछ भी कहना नहीं चाहते। संभवत: उनका मानना है कि उनके बोलने से मामला तूल पकड़ेगा, बेहतर यही है कि चुप रहा जाए।

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख