kundali milan
✕

फन्ने खान के नए पोस्टर में मिलिए रजनीकांत से!

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (15:24 IST)
फन्ने खान के नए पोस्टर में 'रजनीकांत' नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रजनीकांत की झलक ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर में अनिल कपूर के किरदार से रूबरू करवाया गया था तो वही फ़िल्म के नवीनतम पोस्टर में ऐश्वर्या और राजकुमार के साथ सुपरस्टार रजनीकांत नज़र आ रहे है।
 
फ़िल्म के पोस्टर में ऐश्वर्या के हाथ एक रस्सी से बंधे हुए हैं और राजकजमार राव ने एक दुपट्टे के साथ अपना चेहरा छुपा रखा है। वही अनिल कपूर फ़िल्म रोबोट वाला रजनीकांत का मुखौटा पहने हुए दिखाई दे रहे है।
 
दिलचस्प बात है अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और रजनीकांत इससे पहले फ़िल्म रोबोट में एक साथ काम कर चुके है और अब इस पोस्टर से दोनों की वापसी का आभास हो रहा है। 
 
अपनी तरह की एक म्यूजिकल कॉमेडी, "फन्ने खान" एक पिता की कहानी है जो अपनी महत्वाकांक्षी सिंगर बेटी का सपना पूरा करना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिये ऐश्वर्या और अनिल कपूर भी 17 साल के लंबे अंतराल के बाद एक साथ वापसी कर रहे हैं। ।
 
ऐश्वर्या राय बच्चन इस फ़िल्म में सिंगिंग सेंसेशन की भूमिका में नज़र आएंगी। वही, अभिनेता राजकुमार राव फ़िल्म में ऐश्वर्या के प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।
 
"फन्ने खान" के साथ अतुल मांजरेकर निर्देशन के क्षेत्र में अपनी नई शुरुआत कर रहे है।
 
गुलशन कुमार द्वारा प्रस्तुत यह फ़िल्म टी-सीरीज़ और आरओएमपी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तहत बनी है। अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित "फन्ने खान" भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, और आरओएमपी के नॉमिनीज़ द्वारा निर्मित है। अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 3 अगस्त 2018 के दिन रिलीज होगी।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख