Hanuman Chalisa
✕

लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘इंद्रदेव’ सतीश कौल, इंडस्ट्री से मदद की अपील की

Published: शुक्रवार, 22 मई 2020 (14:10 IST)
(Photo : Twitter/ANI)
जैसे कई टीवी सीरियल्स और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके जाने-माने पंजाबी एक्टर सतीश कौल लॉकडाउन के कारण इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सतीश कौल ने ‘महाभारत’ में इंद्रदेव का किरदार निभाया था। वे पंजाबी और हिंदी में 300 से अधिक फिल्‍मों में काम कर चुके हैं।

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में 73 साल के एक्टर ने बताया, “मैं लुधियाना में किराए के एक छोटे से मकान में रहता हूं। पहले में वृद्धाश्रम में रहता था, लेकिन सत्या देवी के साथ यहां आ गया। मेरी सेहत अब ठीक है। लेकिन लॉकडाउन से स्थिति और भी खराब हो गई है।” बता दें खुद को सतीश कौल का फैन बताने वाली सत्या देवी बीते कई सालों से उनकी देखभाल कर रही हैं।

कौल ने एजेंसी से कहा, “मुझे दवाई, घर का सामान और जरूरत की बाकी चीजों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैं इंडस्ट्री के लोगों से मदद करने की अपील करता हूं। मुझे एक एक्टर के तौर पर काफी प्यार मिला है, अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।

साल 2011 में सतीश मुंबई से पंजाब आ गए थे, जहां उन्होंने एक्टिंग स्कूल शुरू किया। लेकिन उसमें उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया, “जो भी काम मैं कर रहा था वह 2015 में मेरी हिप बोन में फ्रैक्चर आने के बाद प्रभावित होने लगा। मैं ढ़ाई साल तक अस्पताल के बिस्तर पर था। फिर मैं वृद्धाश्रम चला गया, जहां मैं दो साल तक रहा।”

सतीश कौल ने ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘आंटी नं. 1’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वही, टेलीविजन की बात करें तो वह महाभारत के अलावा टीवी शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी नजर आ चुके हैं।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख