Hanuman Chalisa
✕

आपस में टकराएंगी मौनी रॉय की यह दोनों फिल्में

Updated: गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (13:35 IST)
फिल्म गोल्ड के बाद अब मौनी रॉय के पास फिल्मों की लाइन लगी है। अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद अब उन्हें रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों के साथ 'ब्रह्मास्त्र' मिली जिसमें वे विलेन बनी हैं। साथ ही वे राजकुमार के साथ भी फिल्म 'मेड इन चाइना' में लीड के तौर पर नज़र आएंगी। 
 
मौनी की वैसे ये दोनों ही फिल्में अगले वर्ष रिलीज़ होंगी और मज़ेदार बात यह है कि उनकी दोनों फिल्में आपस में टकराएंगी। कैसे? दरअसल हाल ही में राजकुमार राव ने अपनी फिल्म 'मेड इन चाइना' की फिल्म डेट रिलीज़ कर दी है। 
 
फिल्म 'मेड इन चाइना' एक गुजराती बिज़नेसमैन की कहानी होगी जो आगे बढ़ने के लिए बहुत स्ट्रगल करता है और इसमें उनका साथ देती है उनकी पत्नी। फिल्म में राजकुमार और मौनी के अलावा बोमन ईरानी भी हैं। 
 
फिल्म की शूटिंग शुर हो चुकी है और इसकी जानकारी राज ने ही दी। राजकुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि एक नई शुरुआत.. मेड इन इंडिया की शूटिंग आज से शुरू हो गई.. तारीख याद रखना 15 अगस्त 2019 को रिलीज़ होगी.. 
 
अब फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है और दर्शक राजकुमार और मौनी की जोड़ी को देखना चाहते हैं। लेकिन मौनी की समस्या यह है कि उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी इसी तारीख को रिलीज़ होने वाली है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' एक सुपरहीरो फिल्म है जिसकी रिलीज़ बहुत पहले ही 15 अगस्त 2019 तय हो गई थी। 
 
ऐसे में राजकुमार और रणबीर तो आपस में टकराने ही वाले हैं, साथ ही मौनी भी अपनी फिल्मों में आमने-सामने होंगी। हालांकि चाहे जो फिल्म हिट हो फायदा तो मौनी को मिलेगा ही। राजकुमार राव के साथ पहली बार काम करने को लेकर मौनी का कहना है कि मुझे लगता है कि राजकुमार एक जबरदस्त एक्टर हैं और मैंने हमेशा उनके काम से सीखा है। मैं फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। 

Show comments

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख