dharma sangrah
✕

लॉक अप : पायल रोहतगी पर भड़के शिवम शर्मा, बोले- भगवान तुम्हें कैसे बच्चे दे देगा जब तुम...

Updated: रविवार, 1 मई 2022 (16:48 IST)
कंगना रनौट के रियलिटी शो 'लॉक अप' में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने कोमिल रहा है। खुद को सेफ करने के लिए शो के कंटेस्टेंट्स कई सीक्रेट उजागर करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में पायल रोहतगी ने खुलासा किया कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं।

 
पायल रोहतगी का यह सीक्रेट काफी इमोशनल कर देने वाला था। अब शो में लड़ाई के दौरान शिवम सिंह ने पायल रोहतगी के प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशंस पर कमेंट किया है। दरअसल, शो में अंजलि अरोड़ा और प्रिंस नरुला की पायल के साथ लड़ाई हो गई। अंजलि ने शिवम शर्मा को बताया कि शो के एक्स कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा संग पायल झूठा अफयेर करने को तैयार हो गई थीं।
 
अंजलि ने कहा, केवी के साथ अफेयर करने के लिए रेडी हो गई थी ये। यह सुपरखबरी बता कर गया है मेरे को। पायल, अंजली द्वारा लगाए गए इल्जामों को झूठा बताती हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं, 'कितनी घटिया हो।' इस झगड़े में प्रिंस नरूला भी कूद पड़ते हैं और कहते हैं कि 'यह तब हुआ था जब करणवीर ने अंजलि को उन पर फेक क्रश करने के लिए कहा था।' 
 
इसके बाद पायल और भड़क जाती हैं और कहती हैं, 'झूठे, बकवास आदमी तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। मैं अपनी मां की कसम खाकर कहती हूं मैंने यह कभी नहीं कहा।' इसके बाद पायल सभी को गुस्से में कहती हैं, 'मर जाओ तुम सब लोग।' इसके बाद शिवम पायल को टारगेट करते हुए कहते हैं, 'दूसरे के बच्चों को तो तुम बद्दुआ दे रही हो कि वह जाकर मर जाए तो भगवान तुम्हें कैसे दे दे।'
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख