Daily Horoscope
✕

लॉक अप : 11वीं क्लास में अंजलि अरोड़ा ने की थी आत्महत्या की कोशिश, इस बात से थीं नाराज

Updated: सोमवार, 2 मई 2022 (12:13 IST)
कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' जैसे-जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स खुद को सेफ रखने के लिए अपनी जिंदगी के कई सीक्रेट्स खोलते नजर आते हैं। अब शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा चंका देने वाला वाला राज बताया है।

 
हाल ही में टेलीकास्ट एपिसोड में सायशा शिंदे, पूनम पांडे और अंजलि अरोड़ा खतरे में थे। कंगना ने अंजलि को बताया कि वह बाकी के कंटेस्टेंट्स के ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। इसके बाद कंगना ने उन्हें सुरक्षित घोषित कर दिया। शो में सुरक्षित होने के बावजूद अंजलि ने अपना राज कंगना को बताया।
 
अंजलि ने बताया कि जब वो 11वीं क्लास में थी तब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, मुझे शुरू से ही मेरे भाई के साथ पढ़ाया गया है। मेरे भाई भी दूसरे भाइयों की तरह काफी प्रोटेक्टिव थे। लेकिन एक दिन जब वह मेरे साथ नहीं थे तब पहली बार मैं ट्यूशन बंक कर दोस्तों के साथ हुक्का पीने चली गई थी। 
 
अंजलि ने कहा, मुझे कैफे में भाई के किसी दोस्त ने देख लिया और यह बात उन्हें बता दी। इसके बाद वह कैफे आए और मुझे थप्पड़ मारकर अपने साथ घर ले गए, साथ ही उन्होंने पापा को भी बता दिया। इसके बाद पापा ने भी मुझे मारा। घर में उनकी पढ़ाई बंद करने की बात चलने लगी। 
 
उन्होंने कहा, मैं इतना डर गई थीं कि और फिनाइल पी लिया। मेरे भाई ने गेट तोड़कर मुझे अस्पताल पहुंचाया। अंजलि अरोड़ा ने कहा है कि उनके भाई और पिता हमेशा उन्हें प्यार करते है। इसके बाद कंगना अंजलि को यह कहते हुए डांटती हैं कि उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्होंने ऐसा करके सही कदम उठाया है। 
 

Show comments

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख